आवेदन चालूऑफ़लाइन फ़ॉर्मछत्तीसगढ़

बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती 2026

Bastar Fighter Constable Narayanpur Recruitment 2026

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर (छ.ग.)

कुल पद
383
आख़िरी तारीख
12 दिस॰ 2026
योग्यता
10वीं
वेतन
शासन द्वारा स्वीकृत वेतनमान मैट्रिक्स अंतर्गत लेवल-4 तथा समय-समय पर देय भत्ते।
नौकरी की जगह
नारायणपुर जिला, छत्तीसगढ़

अंतिम जाँच: 1 नव॰ 2026. हर जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से ली गई है। आवेदन से पहले अधिसूचना ज़रूर पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना

ऑफ़लाइन आवेदन — फ़ॉर्म कहाँ भेजें

इस भर्ती का फ़ॉर्म वेबसाइट पर नहीं, डाक या हाथ से जमा होता है। पूरा तरीका आधिकारिक नोटिफ़िकेशन में देखें।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर, पिन नंबर 494661। आवेदन पंजीकृत भारतीय डाक द्वारा भेजना अनिवार्य है। आवेदन कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर, अनुविभागीय पुलिस कार्यालय छोटेडोंगर तथा अनुविभागीय पुलिस कार्यालय बेनूर में जमा किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफ़िकेशन की तारीख31 अक्टू॰ 2026
आवेदन शुरू2 नव॰ 2026
आख़िरी तारीख12 दिस॰ 2026

आयु सीमा

1 जन॰ 2026 को

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु — General28 वर्ष
अधिकतम आयु — OBC33 वर्ष
अधिकतम आयु — SC33 वर्ष
अधिकतम आयु — ST33 वर्ष
राज्य के मूल निवासी — अतिरिक्त छूट+ 10 वर्ष

अधिसूचना के शब्दों में

उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की उच्चतर आयु सीमा अधिक से अधिक 5 वर्ष तक शिथिल की जायेगी। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 के प्रावधानों के अनुसार, जिला नारायणपुर के स्थानीय महिला अभ्यर्थियों के लिए, उच्चतर आयु सीमा 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।

शारीरिक माप

न्यूनतम ऊँचाई — पुरुष163 सेमी
न्यूनतम ऊँचाई — महिला153 सेमी
न्यूनतम सीना — पुरुष (बिना फुलाए)79 सेमी

योग्यता

न्यूनतम योग्यता10वीं

छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश राज्य स्थित विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना पर्याप्त है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों में निवासरत परिवार तथा नक्सल पीड़ित परिवार के अभ्यर्थियों को भी 5वीं उत्तीर्ण होने पर पात्रता दी गई है।

अधिसूचना के शब्दों में

छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश राज्य स्थित विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों का 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। प्रदेश में नक्सल पीड़ित परिवार तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों में निवासरत परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अवश्य होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक अर्हता प्रमाण पत्र संलग्न करने की जिम्मेदारी आवेदक की स्वयं की होगी।

वर्ग / आरक्षण

नारायणपुर जिले में रिक्त पदों की संख्या (जाति वर्ग): अनारक्षित 42, अपिव 53, अजा 20, अजजा 268, कुल 383। शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व सैनिकों के लिए रिक्तियों का 10% आरक्षण का प्रावधान है। 30% पदों की सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति हेतु विशेष उपबंध) के अनुसार, नारायणपुर जिला की स्थानीय महिला अभ्यर्थियों से समस्त आरक्षण लागू होगा। शासन के निर्देशानुसार नगर सैनिकों के लिए 25% निर्धारित समस्तरीय आरक्षण का नियमानुसार पालन किया जायेगा। सहायक आरक्षकों के लिए 15% समस्त आरक्षण लागू होगा। छत्तीसगढ़ शासन के पत्र दिनांक 14.10.2026 के तहत पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए 10% समस्तरीय तथा श्रेणीवार आरक्षण लागू होगा।

चयन प्रक्रिया

  1. दस्तावेजों की जांच
  2. शारीरिक मापदंड परीक्षण
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  4. लिखित परीक्षा
  5. साक्षात्कार
  6. बोनस अंक एवं अंतिम चयन

अधिसूचना के शब्दों में

शारीरिक दक्षता परीक्षा :- चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपादित की जावेगी। बस्तर फाइटर आरक्षक के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख के पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा (लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़-प्रत्येक शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु 20 अंक) 100 अंक होगा। उपरोक्त सभी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक ही अवसर प्रदान किया जायेगा तथा अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 100 अंकों में से 60 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग में अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को उपरोक्त समस्त प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा :- लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विशेष क्षमता, स्थानीय भौगोलिक संरचना, संस्कृति, परम्परा, सामाजिक महत्व तथा गणित) के कुल 50 अंक होंगे एवं प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जायेगा। समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित रहेंगे। साक्षात्कार :- साक्षात्कार 20 अंक (अधिकतम) विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 03 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित रहेंगे। बोनस अंक :- 30 अंक (अधिकतम) मोटर वाहन चालक का हेवी लायसेंस धारी (05 अंक), एन.सी.सी. 'सी' प्रमाण पत्र अथवा एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) का 'सी' प्रमाण पत्र (05 अंक) जिले की स्थानीय बोली का ज्ञान (20 अंक) बोनस के रूप में देय होंगे।

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न

शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता 20 अंकों की होगी, कुल 100 अंक। लिखित परीक्षा 50 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। साक्षात्कार 20 अंकों का होगा। बोनस अंक अधिकतम 30 निर्धारित हैं।

सिलेबस

सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विशेष क्षमता, स्थानीय भौगोलिक संरचना, संस्कृति, परम्परा, सामाजिक महत्व तथा गणित।

तैयारी की किताबें ऐप में देखें

ज़रूरी डॉक्यूमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोटर वाहन भारी ड्राइविंग लाइसेंस (यदि हो)
  • NCC-C प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • NSS-C प्रमाण पत्र (यदि हो)

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन / आधिकारिक वेबसाइटखोलें
आधिकारिक अधिसूचनाखोलें

मिलती-जुलती भर्तियाँ