आवेदन बंदउत्तर प्रदेश

सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN) एवं सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) चयन परीक्षा, 2026

Assistant Teacher Primary, Urban and Assistant Teacher Affiliated Primary (Non-Government Aided Schools) Selection Examination 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज

कुल पद
12,405
आख़िरी तारीख
28 अक्टू॰ 2026
योग्यता
ग्रेजुएट
वेतन
दोनों पदों के लिए लेवल-6, न्यूनतम 35400 और अधिकतम 112400।
नौकरी की जगह
उत्तर प्रदेश

अंतिम जाँच: 21 अक्टू॰ 2026. हर जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से ली गई है। आवेदन से पहले अधिसूचना ज़रूर पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफ़िकेशन की तारीख15 सित॰ 2026
आवेदन शुरू16 सित॰ 2026
आख़िरी तारीख28 अक्टू॰ 2026
फ़ीस जमा करने की आख़िरी तारीख28 अक्टू॰ 2026
परीक्षा की तारीख3 दिस॰ 2026

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
General₹1,000
OBC₹1,000
SC₹500
ST₹500
EWS₹1,000

अधिसूचना के शब्दों में

सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य: 1,000.00; अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 500.00; दिव्यांगजन: 300.00

आयु सीमा

1 जुल॰ 2026 को

न्यूनतम आयु21 वर्ष

अधिसूचना के शब्दों में

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) पद की न्यूनतम आयु दिनांक 01 जुलाई, 2026 को 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) पद की न्यूनतम आयु दिनांक 01 जुलाई, 2026 को 21 वर्ष निर्धारित है। पद की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है।

योग्यता

न्यूनतम योग्यताग्रेजुएट

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) पद हेतु भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधि के साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण अर्हता तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी पद हेतु स्नातक उपाधि, NCTE से मान्यता प्राप्त BTC अथवा D.El.Ed. की उपाधि तथा कक्षा 01 से 05 हेतु T.E.T. उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

अधिसूचना के शब्दों में

भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधि के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई ऐसी प्रशिक्षण अर्हता जिसके अन्तर्गत बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (बी०टी०सी०), द्विवर्षीय बी०टी०सी० (उर्दू), विशिष्ट बी०टी०सी०, भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा या प्रारम्भिक शिक्षा (बी०एल०एड०) में चार वर्षीय उपाधि, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदण्ड और प्रक्रिया) विनियमावली, 2002 के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा (जिस भी नाम से ज्ञात हो) द्विवर्षीय डिप्लोमा और राज्य सरकार या भारत सरकार संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

वर्ग / आरक्षण

सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य: 1,000.00; अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 500.00; दिव्यांगजन: 300.00। सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) पद हेतु उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट तथा उत्तर प्रदेश के समाज के दिव्यांग अभ्यर्थियों को 15 वर्ष की छूट अनुमन्य है।

पदों का विवरण

पदपद संख्यायोग्यतावेतन
सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN)111,508भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधि के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई ऐसी प्रशिक्षण अर्हता जिसके अन्तर्गत बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (बी०टी०सी०), द्विवर्षीय बी०टी०सी० (उर्दू), विशिष्ट बी०टी०सी०, भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा या प्रारम्भिक शिक्षा (बी०एल०एड०) में चार वर्षीय उपाधि, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदण्ड और प्रक्रिया) विनियमावली, 2002 के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा (जिस भी नाम से ज्ञात हो) द्विवर्षीय डिप्लोमा और राज्य सरकार या भारत सरकार संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।(लेवल-6) न्यूनतम ₹ 35,400 अधिकतम ₹ 1,12,400
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय)2897(एक) भारत में विधि द्वारा स्थापित अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से स्नातक उपाधि तथा (दो) एन०सी०टी०ई० द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में बी०टी०सी० (B.T.C.) अथवा डी०एल०एड० (D.L.Ed.) की उपाधि तथा (तीन) उत्तर प्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार द्वारा आयोजित कक्षा 01 से कक्षा 05 हेतु अध्यापक पात्रता परीक्षा (T.E.T.) सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किये हों।(लेवल-6) न्यूनतम ₹ 35,400 अधिकतम ₹ 1,12,400

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. अभिलेख सत्यापन
  3. चिकित्सकीय परीक्षण

अधिसूचना के शब्दों में

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) तथा सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के पदों पर चयन की कार्यवाही 360 अंकों की लिखित परीक्षा जो 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी, की श्रेष्ठता सूची से की जायेगी। लिखित परीक्षा की अवधि 02:00 घंटे की होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice Question) होंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिये रहेंगे। सही उत्तर के लिए 03 अंक तथा गलत/एकाधिक उत्तर के लिए 01 अंक घटाया जायेगा।

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न

360 अंक की लिखित परीक्षा; 120 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न; प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प; परीक्षा अवधि 02:00 घंटे; प्रत्येक सही उत्तर के लिए 03 अंक तथा गलत या एकाधिक उत्तर के लिए 01 अंक की कटौती। प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। समान अंक होने पर पहले स्नातक प्रतिशत, फिर प्रशिक्षण अर्हता का प्रतिशत तथा उसके बाद अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

सिलेबस

चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। अधिसूचना में विस्तृत विषयवार पाठ्यक्रम नहीं दिया गया है।

तैयारी की किताबें ऐप में देखें

बाद में चाहिए (DV / परीक्षा के दिन)

  • ऑनलाइन आवेदन-पत्र
  • हाईस्कूल अंकपत्र
  • हाईस्कूल प्रमाण-पत्र
  • इंटरमीडिएट अंकपत्र
  • इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र
  • स्नातक के अंकपत्र
  • स्नातक उपाधि
  • BTC/D.El.Ed./अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता के अंकपत्र और प्रमाण-पत्र
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र
  • अनापत्ति प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (SC/ST/OBC)
  • EWS प्रमाण-पत्र
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  • शपथ-पत्र
  • अंतिम शिक्षण संस्थान का चरित्र प्रमाण-पत्र
  • दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के चरित्र प्रमाण-पत्र
  • न्यायालयीन वाद एवं दोषसिद्धि संबंधी शपथ-पत्र
  • मूल प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख

ज़रूरी डॉक्यूमेंट

  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • घोषणा-पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन / आधिकारिक वेबसाइटखोलें
आधिकारिक अधिसूचनाखोलें

मिलती-जुलती भर्तियाँ